BREAKING NEWS
KHABAR : एनसीसी शिविर में कैडेट्स को सिखाए साइबर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, बच्चों को.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जबलपुर.. <<     NEWS : मानसून को देखते हुए वीबी-जी राम जी योजना के.. <<     NEWS : 9 एवं 10 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण एवं शहरी.. <<     KHABAR : इंदौर जू में बनेगा रोमांच का नया ठिकाना,.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में साईं मंदिर स्थापना.. <<     KHABAR : तीन माह से नहीं हुई नगर परिषद की बैठक,.. <<     खरगोन में सीसी रोड की मांग, गुलशन नगरवासियों.. <<     KHABAR : मुसाखेड़ी ओवरब्रिज का काम देखने पहुंचे.. <<     KHABAR : भाजपा कार्यसमिति से पहले ओरछा में.. <<     BIG NEWS : लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : दस साल बाद पदोन्नति शुरू होने पर सीएम का.. <<     KHABAR : पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सुराह.. <<     KHABAR : शिवपुर में सीसी रोड निर्माण की प्रक्रिया.. <<     KHABAR : कसरावद में गूंजे साईं बाबा के जयकारे,.. <<     KHABAR : गुलशन नगर की कच्ची सड़क बनी परेशानी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2024, 6:00 pm
BIG REPORT : हार के डर से विपक्ष भर रहा है गलत फॉर्म, जबलपुर में बोले कैलाश विजयवर्गीय, वकील को देनी थी सलाह, हम चाहते है सक्षम विपक्ष हो, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। खजुराहो लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन फार्म जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरस्त कर दिया है। जिससे कि इंडी गठबंधन को करारा झटका लगा है। सपा का नामांकन फार्म निरस्त होने पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इसे जहां लोकतंत्र की हत्या करार दी है, तो वहीं कांग्रेस के सवालों को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब भी दिया है। जबलपुर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सपा का नामांकन फार्म निरस्त होने पर कहा कि फार्म उन्होंने भरा था, साइन उन्हें करने थे, गलती उन्होंने की अब ठीकरा जिला निर्वाचन अधिकारी पर थोप रहे है जो कि गलत है।


सलाह देने वकील नहीं था तो हम दे देते
भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब प्रत्याशी नामांकन फार्म जमा कर रही थी, उस दौरान उनके वकील को सलाह देनी थी, फार्म को पढ़ना था, पर उन्होंने ऐसा नहीं किया। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये काम उनके वकील का था, वो अगर हमसे बोलते तो हम उनको वकील देते। उन्होंने कहा कि हम चाहते है विपक्ष हमारे साथ हो, जिम्मेदार से विपक्ष काम करे, पर अगर वो जिम्मेदार नहीं है तो ये उनको सोचना था। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विपक्ष को उम्मीदवार मिल नहीं रहा है, और जो मिलता है वो फार्म गलत भर देता है, जिससे कि उसे हार का सामना न करना पड़े।


अभी और लगेंगे कांग्रेस को झटके
इधर दीपक सक्सेना के कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बहुत सारे झटके कांग्रेस के लिए आने वाले है, और जल्द एक के बाद एक मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे तब भी कांग्रेस को झटका लगेगा। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी के जबलपुर दौरे को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कटंगा पहुंचे थे, जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया, और अधिकारियों से चर्चा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE