झाबुआ। संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचित 2024 की तैयारियों से संबंधी राजस्व पुलिस और नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया बैठक में पुलिस महानिरीक्षक अनुराग और पुलिस उप महानिरीक्षक निमिष अग्रवाल भी उपस्थित रहे।बैठक में लोकसभा संसदीय क्षेत्र - 24 रतलाम की रिटर्निंग ऑफीसर और जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना ने अब तक की गयी तैयारियों का ब्यौरा पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया गया।
कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले मे कुल 981 मतदान केन्द्र और 2 सहायक मतदान केन्द्र है जिन्हे आदर्श मतदान केन्द्र बनाने के सन्दर्भ मे कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत तैयार सैम्पल मतदान केन्द्र भी दिखाया गया। इसी दौरान ईपिक कार्ड के प्रिटिंग और डिलीवरी स्टेटस जिले का ईपी रेशियो (68.22) जिले में थर्ड जेण्डर मतदाता की संख्या (19) विधानसभा निर्वाचन 2023 में होम वोटिंग के लिए पात्र वृद्धजनों और दिव्यांगजनों की संख्या, ईवीएम की उपलब्धता और एफएलसी स्टेटस , प्रशासन के पास मतदान कार्य के आयोजन के लिए उपलब्ध अमला, प्रशिक्षण शेड्यूल , सम्पत्ति विरूपण के तहत की गई कार्यवाही, 1950 और ब् अपहपस पर आयी शिकायत और उनका निवारण, कोलाहल अधिनियम के तहत दर्ज कुल 10 शिकायत, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत की गयी कार्यवाही, पुलिस और आबकारी के द्वारा अवैध शराब की रोकथाम के लिए की गयी कार्यवाही से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा अन्तर्राज्यीय चेकपोस्ट(16) और जिले की सीमा पर स्थित चेकपोस्ट की जानकारी दे कर बताया गया कि वर्तमान में 5 एसएसटी दल कार्यान्वित है और उनके द्वारा की गयी सीजर कार्यावाही से अवगत कराया गया।
संभागायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग की प्रत्येक गाइडलाइन का अक्षरशः ज्ञान होना आवश्यक है इसी के साथ दिव्यांगजनों और 85$ आयु के वृद्धजनों के लिए घर पर मतदान की पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध कराये। पुलिस मतदान केन्द्रों पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटीज जैसे पीने का पानी, शौचालय की व्यवस्था, स्वच्छता के लिए पंचायतो के माध्यम से उपलब्ध करायी जाए, अन्तरर्राज्यीय समन्वय की बैठक और उसकी समीक्षा बैठक निरन्तर की जाए। वल्नरेबल और क्रिटीकल मतदान केन्द्रो की मैपिंग के लिए सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस का आरिएंटेशन किया जाए, प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम लेग बनाकर प्रत्येक बैच को प्रशिक्षण दिया जाए जिससे ईवीएम कार्य में सुविधा हो जाए और ईवीएम संचालन आसानी से किया जा सके, रिजर्व ईवीएम के लिए उचित प्रबंधन करे जिससे तहत कलेक्टर द्वारा अवगत कराया गया कि रिजर्व ईवीएम को विधानसभावार सब ट्रेजरी में रखा जाएगा।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक अनुराग द्वारा निर्देशित किया गया कि पुलिस और प्रशासन को समन्वित रूप से कार्य कर जिले में शांतिपूर्वक निर्वाचन कराया जाए।
इस दौरान अपर कलेक्टर एस. एस मुजाल्दा, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पेटलावद अनिल कुमार राठौर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण दर्राे , सहायक रिटर्निंग ऑफिसर थांदला तरुण जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर मुकेश सोनी, एसडीओपी झाबुआ रूपरेखा यादव, एसडीओपी थांदला रविन्द्र सिंह राठी, समस्त नोडल अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।