नीमच। एसपी अंकित जायसवाल द्वारा जिले में हर गुरुवार की रात्रि में जिले भर में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित पुलिस बल अपराधियों को पकड़ने के लिए कॉबिंग गश्त करवाते इसको लेकर कुकडेशवर थाना प्रभारी वीरेंद्र झा ने एसपी के आदेश के बाद भी कॉबिंग गश्त में नहीं गए। इसकी सूचना एसपी को मिली एसपी ने शुक्रवार को कार्य में लापरवाही बरतने पर टीआई कुकड़ेश्वर वीरेंद्र झा को लाईन अटैच किया। वहीं राधेश्याम दांगी को कुकड़ेश्वर का थाना प्रभारी बनाया। वहीं महिला थाना प्रभारी एसआई राखी सेंगर को बनाया।