कटनी। लोकसभा चुनाव के पहले कटनी कांग्रेस को फिर लगा एक बार जोरदार झटका लगभग तीन दर्जन से अधिक काग्रेस कार्यकर्ताओ ने आज शुक्रवार को कटनी भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है इस दौरान काग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील रंधेलिया ने भी अपने दो दर्जन समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बतादे की प्रतिष्ठित व्यवसायी जिला युवक काग्रेस के अध्यक्ष रह चुके है। वही सुनील रंधेलिया काग्रेस पार्टी के कई उच्च पदों पर आसीन रहे है। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, पीतांबर टोपनानी जिला विकास प्राधिकरण अध्यक्ष भाजपा मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला एवं अन्य वरिष्ठ बाजपाई पदाधिकारियों के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस संदर्भ में जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने बताया भाजपा का संकल्प है कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है। इस संकल्प के साथ प्रत्येक बूथ से कांग्रेस मुक्त का संकल्प चल रहा है।