खनियाधाना। लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र महाआर्यमन सिंधिया ने खनियाधाना में चुनावी सभा को संबोधित किया और अपने पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी गुना लोकसभा प्रत्याशी के रूप में भाजपा के द्वारा चयनित है। और इस चुनावी संघर्ष में जगह-जगह सभाओं को संबोधित कर रहे है। इसी तरह खनियाधाना में चुनावी सभा को संबोधित करने आए चंद्रशेखर सभागार मैदान में सभा को संबोधित किया और अपने दादा माधवराव सिंधिया के बारे में बताया कि किस तरह का क्षेत्र में लोगों से दिल से मेल मिलाप था। जो उन्हें 21 साल बाद भी अभी नव युवा पीढ़ी याद करती है और उन्ही की राह पर चल रहे है। मेरे पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया जो गुना शिवपुरी से लोकसभा प्रत्याशी हैं और बताया कि जैसे महाभारत में अर्जुन के गुरु द्रोणाचार्य थे और उनका लक्ष्य हमेशा एक ही था। इस तरह मेरे पिता के भी गुरु प्रधानमंत्री मोदी हैं इनका मुख्य उद्देश्य भारत में तरक्की एवं विश्व में भारत की अलग ही पहचान बनानी है। और भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनकल्याण योजनाएं इस तरह की यदि योजनाओं का बखान भी किया और जनता को लाभ मिल रही योजनाओं से आवगत भी कराया।
इस चुनावी सभा में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी, भैया साहब लोधी पूर्व मंत्री, जसवंत जाटव पूर्व मंत्री, प्रहलादसिंह यादव भाजपाजिला उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष छाया सत्येंद्र साहू, भाजपा जिलायुवा मोर्चा नवनीत सेन, आकाश शर्मा शिवपुरी, खनियाना मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश भरदलिया, आदि जनप्रतिनिधि का अनुपस्थित रहे एवं लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिराज सिंधिया के सुपुत्र ने सभा के अंत में क्षेत्र की जनता का अवर व्यक्त किया कि आप इतनी गर्मी में यह उपस्थित हुए एवं आगे आने वाले दिनों में मतदान अवश्य करने जाएं।