सनावद। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधायक सचिन बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है और भाजपा ही देश को सशक्त, समर्थ और समृद्ध राष्ट्र बना सकती है। समारोह को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल अजमेरा, ज्योति येवतीकर, शुभम शर्मा ने भी संबोधित किया और भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद पवन अरझरे, पूर्व पार्षद विजयसिंह चौहान, कांग्रेस नेता मुकेश नारोले, फाजिल खान, शुभम पटेल, प्रेमलाल पटेल, प्रकाश सेन, नीरज वाघे, राजू मोरे ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण पटेल, भाजपा नेता कमल बिर्ला, नरेंद्र शर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।