उज्जैन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा भाजपा प्रत्याशी सांसद अनिल फिरोजिया के वजन कम करने को लेकर दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है। पटवारी ने खाचरौद में हुई सभा के दौरान कहा था कि अनिल फिरोजिया ने गडकरी को झूट बोला था की उन्होंने अपनी मेहनत से वजन कम किया। उन्होंने ऑपरेशन कराकर 30 किलो वजन कम किया था। बयान के वायरल होने के बाद अब फिरोजिया ने मामले में चुनाव आयोग को शिकायत कर मानहानि का नोटिस भेजने की बात कही है।
सबसे पहले जानिए हुआ क्या था -
शुक्रवार को उज्जैन आलोट सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार महेश परमार के प्रचार के लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी खाचरौद पहुंचे थे। इस दौरान पटवारी ने ग्रामीणों को संबोधित किया इस दौरान वे अनिल फिरोजिया पर जमकर बरसे।पटवारी ने मंच से कहा कि अनिल फिरोजिया ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कहने पर 30 किलो वजन घटाने की बात कही। उन्होंने दावा किया था कि मेहनत कर वजन घटाया है लेकिन में आपको बताता हु उन्होंने ऑपरेशन करवाकर अपना वजन कम किया था। उन्होंने कहा कि उज्जैन सांसद और भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने 5 सालों तक सिर्फ झूठ बोला है। पंडितों का कहना है कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार को अनिल फिरोजिया हरा नहीं पायेगा।
पटवारी झूठ का पुलिंदा और नखेत्री-
जीतू पटवारी का बयान वायरल होते ही बीजेपी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने पटवारी के बयान पर फिरोजिया ने पलटवार कर कहा कि पटवारी झूठ का पुलिंदा और नखेत्री है। उनके अध्यक्ष बनते ही काग्रेस के हजारों नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि खाचरोद में 16 करोड का काम करवाया है। मंत्री गडकरी प्रति किलो वजन कम करने पर एक हज़ार करोड़ देने का वादा किया तो उन्होंने मेहनत और आयुर्वेदिक तरीके से 40 किलो वजन कम किया था जिसके कारण उज्जैन को प्रमुख हाइवे मिला। फिरोजिया ने दावा किया कि पटवारी साबित कर दे कि ऑपरेशन से वजन कम किया है तो वे अपने पद से इस्तीफ़ा दे देंगे। साथ ही झूठा आरोप लगाने पर पटवारी की निर्वाचन आयोग को शिकायत कर मानहानि का भी नोटिस भेजने की बात भी कही है।