नीमच। यातायात पुलिस की पहल पर नीमच फोरलेन बायपास पर दुर्घटना की रोकथाम के लिए कार्य प्रारंभ हो गया है। ब्लैक स्पॉट मालखेडा फंटे पर फोरलेन इंटरसेक्शन के चौडीकरण का कार्य प्रगति पर है, जिससे जंक्शन पर वाहनों के आवागमन में सुविधा होगी एवं सडक दुर्घटनाओं में भी कमी आयेगी।
वहीं फोरलेन इंटरसेक्शन पर दायें - बायें लगे पेड एवं झाडियां जो कि व्यु कटर का कार्य कर रहे थे उन्हें भी रोड निर्माता कंपनी के समन्वय से हटाया जा रहा है, जिससे लोगों को इंटरसेक्शन पार करते समय आने जाने वाहन ठीक से दिखाई देंगे एवं दुर्घटनाओं में कमी आयेगी।