उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में कहा, श्राहुल गांधी राजनीति के लायक नहीं हैं। वे जबरदस्ती के नेता हैं। उन्होंने महुआ खाकर बता दिया है कि उनके क्या शौक हैं।
सीएम बुधवार को उज्जैन पहुंचे। राहुल गांधी आदिवासी इलाकों में लगातार घूम रहे हैं? इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, अगर उन्हें महुआ बीनना और खाना ही है तो हम उनका स्वागत करेंगे।
उज्जैन के लोकशक्ति भवन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आज कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए। रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश जी पटेल, अजनार के कांग्रेस नेता सुरपाल सिंह, जोबट के आनंद भाई शाह, आईटी सेल प्रदेश सचिव युवक कांग्रेस शुभम पाटीदार, मुंदडी ब्लॉक अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा समेत कई कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी जॉइन की। सीएम ने कहा कि हमारा परिवार रोज बढ़ता जा रहा है।
शहडोल से उमरिया जाते समय राहुल ने महुआ के फूल बीने, चखे
कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश में महुआ के फूल बीने। वे शहडोल से उमरिया जा रहे थे। रास्ते में आदिवासी महिलाओं को महुआ बीनते देख काफिला रुकवाया और उनसे बातचीत की। राहुल ने कुछ महुए बीने और चखकर भी देखे।