BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का मेगा एक्शन, तस्करों.. <<     अनुयोग हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा.. <<     KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का सबसे बड़ा वार, भारी.. <<     KHABAR : बीजेपी विधायक बोले-सड़कें नहीं बनीं तो.. <<     KHABAR : पुराने अखबार व अनुपयोगी सामग्री की 17.. <<     KHABAR : रिटायर्ड अफसर की याचिका पर जबलपुर.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, एएसपी प्रत्याशी दामोदर.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2024, 7:52 pm
BIG NEWS : टाउन हॉल नीमच में आशा, आंगनवाडी कार्यकर्ता, बीएलओ की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए मतदान का प्रतिशत बढाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश, बोले- सर्वाधिक मतदान प्रतिशत का लक्ष्‍य हासिल करने वाले मतदाता जागरूकता दल को देंगे इतने इजार रूपये का पुरस्कार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान का प्रतिशत बढाने, मतदाताओं को मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए एक से 11 मई तक हर घर, हर मतदाता, जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ग्राम स्‍तरीय अमले की महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी है। सभी आशा, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, पटवारी, पंचायत सचिव, सचिव एवं रोजगार सहायक मतदान के प्रतिशत को बनाए रखने और मतदान का प्रतिशत बढाने के लिए गर्मी को देखते हुए सभी मतदाताओं को मतदान के दिन 13 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे पूर्व तक मतदान केंद्र पर आकर मतदान करवाने का प्रयास करें। मतदान केंद्र के दूरस्‍थ गांवों के मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाकर मतदान करवाने के लिए वाहनों की व्‍यवस्‍था की जाएगी। साथ ही गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश, पंखे, कूलर, छाया आदि के प्रबंध किए जाऐंगे। मतदाता हमारे लिए सम्‍मानिय है, इसलिए बार-बार उसके दरवाजे पर दस्‍तक दें, जिससे उसको सम्‍मान भी महसूस हो और अपने कर्तव्‍य का बोध भी हो।  यह बात कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने मंगलवार को टाउन हॉल नीमच में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र की आशा, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, बीएलओ, रोजगार सहायक, पंचायत सचिव एवं पटवारियों की बैठक को सम्‍बोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने जिले में 1 से 11 मई तक आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान की विस्‍तृत रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक मई को हर एक घर जाकर बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्‍य मतदान दिवस के पेम्‍पलेट(चिपकाए) लगाएंगे। 2 मई को नैतिक मतदान की पंजी के साथ हर एक मतदाता के घर जाकर उसके हस्‍ताक्षर करवाये जायेंगे। 3 मई को सभी मतदान केंद्र स्‍तर पर मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। 4 मई को सभी मतदान केंद्र स्‍तर पर घर-घर जाकर पीले चावल देकर मतदान करने का न्‍यौता पत्र वितरित किया जाएगा। 5 मई को बूथ अवेयरनेस ग्रुप की बैठक आयोजित की जावेगी। 6 मई को प्रत्‍येक मतदान केंद्र स्‍तर पर मतदाताओं व्‍दारा पौधा रोपण किया जावेगा।

7 मई को प्रत्‍येक मतदान केंद्र पर रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता मतदाता जागरूकता विषय पर आयोजित की जावेगी। 8 मई को मतदान कलश यात्रा मतदान केंद्र से निकाली जावेगी। 9 एवं 10 मई को मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्‍हें पीले चावल बाटकर मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान करने का आमंत्रण पत्र दिया जावेगा। 11 मई को बूथ सजाओं कार्यक्रम आयोजित कर बूथ की साज सज्‍जा की जावेगी।

कलेक्‍टर ने बैठक में उपस्थित अमलें को मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रीय भागीदारी निभाने और मतदान प्रतिशत बढाने के प्रयास करने का आव्‍हान किया। तदपश्‍चात टाउन हॉल में रोशनी बंद कर, मोबाईल की लाईट चालू कर सारे काम छोड दो, सबसे पहले वोट दे के नारे को गुंजायमान करते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया।  कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजन को नैतिक मतदान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन एसडीएम डॉ.ममता खेडे ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE