BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का मेगा एक्शन, तस्करों.. <<     अनुयोग हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा.. <<     KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का सबसे बड़ा वार, भारी.. <<     KHABAR : बीजेपी विधायक बोले-सड़कें नहीं बनीं तो.. <<     KHABAR : पुराने अखबार व अनुपयोगी सामग्री की 17.. <<     KHABAR : रिटायर्ड अफसर की याचिका पर जबलपुर.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, एएसपी प्रत्याशी दामोदर.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 2:24 pm
KHABAR : 3 दिन से कॉलोनी में नहीं आया पानी, रहवासियों ने सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, बोले- सुविधा के नाम पर यहां कुछ भी नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। सांची मार्ग स्थित शीतल सिटी कॉलोनी में तीन दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने से बुधवार को रहवासी सड़क पर उतर आए। उनका आरोप है कि कॉलोनाइजर ने सर्व सुविधा युक्त कॉलोनी देने का वादा किया, लेकिन अब कॉलोनी नगर पालिका के हैंड ओवर होने की बात कहकर वादे से मुकर रहा है।


उसका कहना है कि सफाई और पानी की व्यवस्था नगर पालिका की जिम्मेदारी है। नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव का कहना है कि कॉलोनी हैंड ओवर का मतलब है कि सफाई और लाइट व्यवस्था नगर पालिका की जिम्मेदारी है। दोनों ही व्यवस्था कॉलोनी में की जा रही है। 4500 रुपए जल प्रदाय के लिए सुरक्षा निधि के तौर पर कॉलोनीवाले यदि नगर पालिका में जमा करते हैं तो हम पानी की सुविधा भी करेंगे।


कॉलोनाइजर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग
कॉलोनीवालों ने कॉलोनाइजर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग प्रशासन से की। रहवासी योगेन्द्र ठाकुर ने बताया कि कॉलोनाइजर द्वारा कोई भी काम कॉलोनी में सही तरीके से नहीं किया गया है। पिछले तीन दिनों से पानी सप्लाई नहीं हो रहा है।


जिले में 510 और शहर में 56 कॉलोनी अवैध
जिले में 510 और शहर में 56 कॉलोनी अवैध हैं। शहर के वार्ड 13 में सबसे अधिक 14 कॉलोनियां अवैध हैं, जबकि वार्ड 11 में 11 और वार्ड 4 में 8 कॉलोनी अवैध हैं। इसी तरह शहर में कुल 56 अवैध कॉलोनियों हैं, जबकि इन सभी कॉलोनियों को वैध करने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में है। इन कॉलोनाइजर पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जिनसे दिन व दिन इनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कॉलोनियों में मूलभूत सुविधा नहीं है ना तो शहर की कॉलोनी में रोड है ना ही बिजली जबकि कई कॉलोनाइजर ने तो सरकारी जमीन पर ही कब्जा कर लिया है इसके बाद भी इन पर कभी कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE