BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का मेगा एक्शन, तस्करों.. <<     अनुयोग हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा.. <<     KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का सबसे बड़ा वार, भारी.. <<     KHABAR : बीजेपी विधायक बोले-सड़कें नहीं बनीं तो.. <<     KHABAR : पुराने अखबार व अनुपयोगी सामग्री की 17.. <<     KHABAR : रिटायर्ड अफसर की याचिका पर जबलपुर.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, एएसपी प्रत्याशी दामोदर.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 2:35 pm
KHABAR : कमला देवी पब्लिक स्कूल भोपाल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, विद्यार्थियों ने डलहौजी, खज्जियार और अमृतसर की सैर की, भ्रमण के समापन पर प्राचार्य ने सभी को दी बधाई, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। कमला देवी पब्लिक स्कूल ने 6 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। इसके अंतर्गत स्कूल के विद्यार्थियों ने डलहौजी, खज्जियार, अमृतसर में बाघा बॉर्डर, जलियावाला बाग सहित अन्य स्थानों की सैर की और वहां के महत्व को जाना। भ्रमण कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल के शिक्षक कर रहे थे।


विद्यार्थियों ने पहले डलहौजी के प्राकृतिक सौन्दर्य वादियों/पहाड़ियों का लुत्फ उठाया और खूब सेल्फी, फोटो और वीडियो शूट किए। पहाड़ी शहर डलहौजी के इतिहास की जानकारी भी ली।


डलहौजी से 25 किलोमीटर दूर खज्जियार जिसे भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है यहां विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती की और रोचक तथ्य भी जाने।


अमृतसर में बाघा बॉर्डर पर भारत-पाकिस्तान के जवानों के बीच बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी को देख विद्यार्थी जोश से भर गए और वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इसी कड़ी में स्वर्ण मंदिर अमृतसर में विद्यार्थियों ने माथा टेका और अरदास की।


विद्यार्थियों ने जलिया वाला बाग भी भ्रमण किया और उसका इतिहास जाना। वहां दीवार पर आज भी बंदूक की गोलियों के निशान दिखाई देते हैं।


प्राचार्य विलियम पोल कहते हैं कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को रोचक जानकारी प्राप्त होती है, जिससे उनका सामान्य ज्ञान भी बढ़ता है। भ्रमण के समापन पर प्राचार्य ने सभी को बधाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE