इंदौर। माता गुजरी पब्लिक स्कूल, बाइपास इंदौर ने बुधवार को मतदान जागरूकता रैली निकाली। इसमें क्लास 9वीं से लेकर क्लास 12वीं तक के स्टूडेंट्स शामिल हुए। रैली, स्लोगन व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्टूडेंट्स ने 13 मई को सभी से मतदान करने का आह्वान किया।
उन्होंने देश के प्रति अपना कर्तव्य को निभाते हुए तेजाजी नगर, पालदा, रालामंडल, देवगुराडिया सहित इंदौर के अलग-अलग स्थानों में रैलियां, नुक्कड़ नाटक, मतदान संबंधी स्लोगन द्वारा मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
स्टूडेंट्स के उत्साह को देखकर वहां उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की खूब प्रशंसा की। स्कूल डायरेक्टर रमनकौर माखीजा एवं प्रिंसिपल नीलम पांडे ने स्टूडेंट्स की सराहना की और आने वाले समय में भी इस प्रकार जीवन कौशल विकसित गतिविधियों में भाग लेने की सलाह दी।