BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2024, 12:40 pm
BIG REPORT : कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी ऋजु बाफना तथा पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने आज पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शाजापुर में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण एमएस डेहरिया, एसडीओ लोक निर्माण हर्षवर्धन सिंह मुवेल सहित भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी बाफना द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 21-देवास (अजा) अंतर्गत शाजापुर जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 167-शाजापुर, 168-शुजालपुर एवं 169-कालापीपल के मतगणना हॉल, स्ट्रांग रूम से ईव्हीएम मशीन को मतगणना हॉल तक लाने वाले मार्ग, मीडिया सेंटर, अधिकारी- कर्मचारियों के बैठक स्थल, बैरिकेटिंग, टेब्युलेशन रूम आदि कक्षो का अवलोकन किया गया। उन्होंने मतगणना अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था एवं पहुंच मार्ग तथा मतगणना संबंधी अन्य व्यवस्थाओं की विधिवत रूपरेखा तैयार करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE