BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2024, 1:10 pm
KHABAR : कलेक्टर ऋजु बाफना की अध्यक्षता में हुई जिला गोपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति की बैठक, समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना की अध्यक्षता में जिला गोपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति शाजापुर की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल, जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.एल. वर्मा, कृषि उप संचालक के.एस. यादव, नगरपालिका सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना, पशुपालन एवं डेयरी विभाग उप संचालक डॉ. एस.के. श्रीवास्तव, अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. लता घनघोरिया, डॉ. एम.के. सिघल, डॉ. एम.एल. जरोलिया, डॉ. ऋतिका सिंह घुरे, एवीएफओ विनोद सूर्यवंशी एवं जिले में संचालित शासकीय गौशालाओं एवं अशासकीय गौशालाओं के संचालक व पदाधिकारी मॉजूद थे।

कलेक्टर बाफना ने गौशाला संचालकों से गौशाला संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनकी समस्याओं का सुना। गौशाला संचालकों ने चारागाह भूमि पर से अतिक्रमण हटाने, पानी, विद्युत एवं टीन शेड निर्माण कराने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने चारागाह भू‍मि पर से अतिक्रमण हटवाने, तालाब/कुआं के माध्यम से पानी की समस्या दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने गौशालाओं में चरनोई की भूमि पर पशुओं के लिए घास लगाने, गौशालाओ में जहां कही भी समस्या हो उनको सूचीबद्ध करने के निर्देश पशुपालन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए।

बैठक में सर्वप्रथम पशु पालन एवं डेयरी विभाग उप संचालक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में संचालित शासकीय 34 गौशालाओं एवं अशासकीय 24 गौशालाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम चाकरोद के विनोद पाटीदार ने पंचगव्य निर्माण से बनने वाली सामग्री को कलेक्टर को बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE