BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2024, 6:51 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफज़लपुर थाना पुलिस और ऑपरेशन मुस्कान, जब की प्रभावी कार्रवाई तो मिली ये बड़ी सफलता, अपहर्ता को किया दस्तयाब, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नाबालिग बालक बालिकाओ के संबंध मे आपरेशन के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी व अअपु मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल  के निर्देशन मे थाना प्रभारी अफज़लपुर निरीक्षक धर्म्नेद्र शिवहरे द्वारा गठित टीम प्रभारी उनि शुभम व्यास द्वारा ग्राम अरनिया गुर्जर से 05 दिवस पूर्व घर से बाजार गई बालिका सोनू (परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल  को उनि शुभम व्यास द्वारा मंदसौर बस स्टैंड से दस्तयाब कर परिजन के सुपूर्द किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 16.05.24 को सूचनाकर्ता ने अपने नाबालिग पुत्री सोनू (परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल के घर से बाजार जाने के लिए कहकर जाने के बाद वापिस घर नही आने पर रिपोर्ट थाने पर की जिस पर से थाना अफज़लपुर पर अपराध क्रमांक 146/24  धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान अपहर्ता तथा आरोपी की तलाश में गठित विशेष टीम द्वारा लोकेशन के आधार पर ताल, जावरा,उज्जैन पर भिन्न भिन्न स्थानों पर दबिश दी गई बाद प्राप्त साक्ष्यो के आधार पर अनुसंधान करते हुऐ उनि शुभम व्यास तथा टीम द्वारा कार्यवाही करते हुऐ विश्वसनीय मुखबीर तंत्र के आधार पर आरोपी के कब्जे से अपहर्ता को बरामद कर सफलता प्राप्त की ।

सराहनीय कार्य-
उक्त सराहनीय कार्य मे उनि शुभम व्यास, उनि ममता अलावा, प्रआर कृष्णपाल सिंह, प्रआर पंकज निगम, आर. मोहन ,मआर यतिका, मआर कृतिका का विशेष योगदान रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE