BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2024, 7:41 pm
KHABAR : गर्म हवाओं की चपेट में मालवा, पिछले एक सप्ताह से चल रही लूं, 45 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम पारा,गांधी सागर में वन विभाग कर रहा वन्य जीवों की रक्षा के लिए ये काम, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर

Share On:-

गांधीसागर। पिछले एक सप्ताह से अंचल में भीषण गर्मी के साथ लू की लपट चल रही है। दिन के पारा जहां 45 डिग्री के आसपास पहुँच रहा है जो की हरे भरे पेड़ों के पत्तों को तक झुलसा दे रहा है। वहीं गांधीसागर अभयारण्य में वन विभाग वन्यजीवों के लिए पेयजल की पूर्ति करने में लगा है। ताकि मनुष्य की भाँति वन्य जीव भी इस भीषण का सामना कर सके अंचल में गत वर्ष हुई कम बारिश एवं लगातार गिरते भूमिगत जलस्तर के कारण ग्रीष्म ऋतु आते ही प्राकृतिक जलस्रोत तलाई-तालाब में पानी सुखने से विभाग द्वारा कृत्रिम रूप से निर्मित सॉसर, एवं औध में टैंकर की सहायता से पानी की पूर्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त 04 स्थानों पर सोलर पंप की मदद से जल स्रोतों मे पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि पेयजल के अभाव में कोई वन्य जीव बस्ती की ओर ना आए। अधीक्षक गांधीसागर अभयारण्य राजेश मंडावलिया ने बताया कि गत वर्ष अंचल में हुई कम बारिश के कारण 15 फरवरी से ही कृत्रिम जल स्रोतों में टैंकर एवं सोलरपम्प की मदद से पानी भरा जा रहा है। ताकि कोई भी वन्यजीव पानी के लिए नहीं भटके! जल स्रोतों की संख्या- पश्चिम रेंज- कृत्रिम सोसर- 25 तालाब/तलाई -15 कुढ़ी/उथले कुवे-04 झिरी-12 (कुंती नदी, डायली नाला) सोलरपम्प -03पूर्व रेंज-सोसर- 20 तालाब/तलाई- 20झिरी- 10 (भड़का जी नाला, कंकेश्वर, नरसिंहझर, हिंगलाज) सोलर पम्प-02 गश्ती के समय वन कर्मचारी एवं सुरक्षा श्रमिक द्वारा प्रतिदिन इन स्रोतों में पानी की उपलब्धता को चेक किया जाता है।वन्य जीवों के लिए प्रतिदिन पेयजल के हीरो दिलीप बबाना टैंकर चालक जो भीषण गर्मी में भी प्रतिदिन टैंकर की सहायता से सुबह 7 बजें से शाम 6 बजे तक प्रतिदिन 10 -12 सॉसर में पानी भरते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE