BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2024, 8:02 pm
KHABAR : महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय अल्पविराम कार्यशाला का आयोजन, विद्यार्थियों ने जानी मूल्यांकन, सुधार और सृजन की प्रक्रिया, मिला उचित मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रतलाम में एक दिवसीय अल्पविराम कार्यशाला का आयोजन किया गया। जीवन की आपाधापी में हम जीने का उद्देश्य ही भूल जाते है। जीवन की यात्रा में अल्प विराम इस यात्रा में रुककर इस आनंद को जानने, महसूस करने का एक माध्यम है।आनंद विभाग की जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री द्वारा जीवन का लेखा-जोखा सत्र का संचालन किया गया एवं तनाव से किस तरह से मुक्ति पाए इसके लिए मौन की शक्ति एवं अंतरात्मा की आवाज सुनने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।

मास्टर ट्रेनर गिरीश सारस्वत द्वारा राज्य आनंद संस्थान की गतिविधियों का परिचय दिया गया तथा मौजूदा परिस्थितियों में आनंद की अनुभूति को कुछ प्रश्नों के माध्यम से समझाया। मास्टर ट्रेनर पुष्पेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपने जीवन में अल्पविराम से आए बदलाव को विभिन्न घटनाओं के माध्यम से बताया । कार्यशाला में आनंदम सहयोगी सुरेंद्र अग्निहोत्री और मधु परिहार का सराहनीय योगदान रहा। इस कार्यशाला में समस्त स्टॉफ एवम विभिन्न ट्रेड के विद्यार्थी उपस्थित थे।कार्यक्रम में रिंकी डोडवे ने बताया कि उन्होंने किस प्रकार से 4 बच्चों की मदद की,जिसे याद कर हमेशा आनंद की अनुभूति होती है। बच्चों ने बताया कि जिन दोस्तों ने हमारी मदद की वो आज भी दिल में हैं। प्राचार्य ए के श्रीवास्तव ने  कहा कि युवा कई बार सुविधाओ में अपना आनंद ढूंढते हैं,जबकि वो हमारे अच्छे विचार,व्यवहार एवम कार्य में हमारे अंदर ही है।उन्होंने राज्य आनंद संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं को तनाव मुक्ति के लिए अल्पविराम को उपयोगी बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE