BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2024, 8:22 pm
KHABAR : इस भीषण गर्मी में बेजुबान पशु और पक्षियों से लेकर आमजन के पीने के पानी की व्यवस्था में जुटे जीव दया प्रेमी, नगर परिषद सिंगोली ने किया ये काम तो हुई प्रशंसा, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली। इन दिनों गर्मी में बेजुबान पक्षी और पशु को पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा है बावजूद उन्हें पानी नहीं मिल रहा। ऐसे पशु और पक्षियों का हाल सिर्फ एहसास कर समझा जा सकता है। इसे देखते हुए नगर के रहवासियों ने बेजुबान पक्षियों और पशुओं के लिए दाना पानी उपलब्ध कराने का कार्य अपने अपने स्तर पर कर रहे है। वही जीव दया प्रेमीयो ने कहा कि दाना-पानी की व्यवस्था सभी को करनी चाहिए। नगर के जीव दया प्रेमीयों ने घर की छतों एवं पेड़ों पर गर्मियों के मौसम में सकोरे लगाते हुए पक्षियों के लिए दाना तथा पानी का प्रबंध किया है। इसके साथ ही युवाओं ने कहा कि गर्मियों के मौसम में पानी पिलाने से ज्यादा नेक कार्य कोई नहीं है। सभी को बेजुबान पक्षियों संरक्षण के लिए अपने घरों की छतों पर सकोरे लगाकर मानवता का परिचय देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि 42 से 44 डिग्री तापमान में जहां इंसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पशु और पक्षियों के लिए यह कोई मुसीबत से कम नहीं है। इस भीषण गर्मी में पोखर और कुएं ,तालाब, नदी, सूख चुके हैं, जिसके कारण पशु और पक्षियों के लिए दाना और पानी नहीं मिल पा रहा है। इसी  समस्या को दूर करने के लिए नगर के जीव दया प्रेमियों ने कदम उठाया और पशु और पक्षियों के जीवन को बचाने के लिए अन्य लोगों को भी अपनी लेखनी व प्रत्यक्ष जागरुक करने में जुटे हुए हैं। इसको देखकर व जीवदया प्रेमियों की मांग पर नगर परिषद सिंगोली अध्यक्ष सुरेश जैन भी गुरूवार को नगर परिषद के सोनु तिवारी के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की टीम गठित कर  नगर की पशुओ के लिए पीने के पानी की खेल जो अब तक सुखी थी उनकी सफाई करा पानी भरने के कार्य की शुरूआत करके साथ दे रहे हैं। जिसकी नगर के जीवदया प्रेमियों द्वारा काफी सराहना प्रशंसा  की जा रही हैं। वही शहर से लेकर गांवों तक लोग जागरुक होकर इस भीषण गर्मी में इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता न सिर्फ युवा वर्ग आगे आ रहा, बल्कि बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चे भी  पेड़ों व घरों के सामने व छतों में सकोरे ,पानी की टंकीया रख रहे हैं, वहीं पशुओं के साथ सार्वजनिक स्थानो पर पानी केन, वाटर कुलर ,बड़े-बड़े नाद रखवाकर आम राहगीरों को पीने का पानी मुहैया कराया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE