BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2024, 8:33 pm
BIG NEWS : एसपी अंकित जायसवाल ने की जिलें में अपराधों की रोकथाम और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए ये कोशिश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिलें में अपराधों की रोकथाम, जनसामान्य में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विगत 02 माह से जिलें के समस्त थाना क्षेत्रों में जन सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाने संबंधी ऑपरेशन नीमच आई के अतिरिक्त नवीन पहल के तहत आकिस्मक वाहन चौकिंग, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फिक्स पाईंट लगाने, प्रतिदिन सायः काल से रात्रि तक अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र के व्यस्त व संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करने एवं भ्रमण के दौरान क्षेत्र से संबंधित जन सामान्य से संबंधित समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही किये जाने संबंधी निर्देश जिलें के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिये गये है।
उक्त निर्देशों के पालन में जिलें के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों के समस्त संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रतिदिन पुलिस के फिक्स पाईंट लगाये जाने के साथ ही सायः काल से रात्रि तक पुलिस अधिकारियों एव कर्मचारियों द्वारा अपने अधिकतम उपलब्ध बल के साथ पैदल भ्रमण तथा आकस्मिक वाहन चौकिंग की जा रही है।

एस.पी अंकित जायसवाल द्वारा उक्त नवीन पहल की स्वंय प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा की गई उक्त नवीन पहल के कारण पुलिस की सहज सदृश्यता होने से जिलें के अपराधों में कमी होकर पुलिस के प्रति आमजनता का विश्वास बढ़ा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE