BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2024, 11:48 am
NEWS : जिला कलक्टर ने ईडरा में की जनसुनवाई, करसाना में आमजन से पानी की उपलब्धता की जानकारी लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन गुरुवार को डूंगला क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने ईडरा में जनसुनवाई कर आमजन के अभाव अभियोग सुने और मौके पर उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही, करसाना में आमजन से पानी की उपलब्धता की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने करसाना में आमजन से पानी की उपलब्धता, मात्रा, शुद्धता आदि के बारे में जानकारी ली एवं अधिकारियों को पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, टंकियों की नियमित सफाई करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पानी की सप्लाई व्यवस्था का भी अवलोकन कर पानी से संबंधित शिकायतों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। 

आमजनों के परिवादों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला कलक्टर आलोक रंजन ने डूंगला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ईडरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जनसुनवाई की। जिला कलक्टर सहित अधिकारियों ने जमीन पर बैठकर आमजन की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए सबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में पंचायत के विभिन्न गांवों के परिवादी अपने अभाव अभियोग लेकर जिला कलेक्टर के समक्ष उपस्थित हुए। जिला कलक्टर ने एक-एक कर परिवादियों को अपने समक्ष बैठाकर उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। 

जनसुनवाई में पानी, बिजली, सड़क, अतिक्रमण, पेंशन, सिंचाई व्यवस्था, कार्यों की गुणवत्ता सहित सरकारी विभागों से संबंधित आमजन की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिला कलक्टर ने अधिकारियों को टैंकर से पानी सप्लाई करने, बिजली के तारों की समस्या का निस्तारण करने, गर्मी से बचाव के उपाय करने, पेंशन के वेरिफिकेशन के लिए कैंप लगाने आदि निर्देशित किया। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए जिला कलेक्टर ने मनरेगा, स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र आदि की स्थिति की जानकारी ली और किसी प्रकार की समस्या को लेकर हेल्पलाइन नंबर तथा स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से सूचित करने को कहा।

 जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, निर्बाध बिजली सप्लाई करने, मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय करने सहित आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाली छात्राओं का सम्मान किया। उन्होंने छात्राओं से उनके पसंदीदा विषयों, करियर आदि के बारे में संवाद भी किया।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक, पुलिस उपाधीक्षक डॉ कृष्णा, एसीईओ राकेश पुरोहित, सीएमएचओ ताराचंद गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी अशीन शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, एवीवीएनएल के एसई एस के सिंह, तहसीलदार हिम्मत राव, बीडीओ मामराज मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE