शाजापुर। लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 21-देवास (अ.जा.) में लगने वाली शाजापुर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र 167-शाजापुर, 168-शुजालपुर एवं 169-कालापीपल में 04 जून 2024 को मतगणना संपन्न होना है।
संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा मतगणना स्थल पर जिला स्तरीय एवं विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नियुक्त शासकीय सेवको एवं अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता एवं नियुक्त गणक अभिकर्ताओ के लिए मतगणना स्थल पर साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था कराने के लिए 03 जून 2024 की सायं 04.00 बजे से 04 जून 2024 को होने वाली मतगणना के कार्य समाप्ति तक अधिकारियो को कर्तव्यस्थ किया गया है।