BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2024, 2:10 pm
KHABAR :  मध्यप्रदेश की मोहन सरकार एक और भट्टाचार मिटाने के दावे कर रही तो दूसरी तरफ कर्मचारी खुल कर भ्रष्टाचार कर रहे है, पढे़ महेंद्र भटनागर की खबर 

Share On:-

कंजार्डा। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार एक और भट्टाचार मिटाने के दावे कर रही है और दूसरी तरफ कर्मचारी खुल कर भ्रष्टाचार कर रहे है। महिला बाल विकास विभाग द्वार 0- 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड आंगनबाड़ी केदो पर बनाए जा रहे हैं जो शासन द्वारा निशुल्क व्यवस्था की गई है लेकिन महिला बाल विकास के कर्मचारियों द्वारा सेक्टर सुपरवाइजर द्वारा निशुल्क कार्ड बनाने की बजाय प्रत्येक व्यक्ति से₹100 की राशि वसूली जा रही है। जबकि यह शासन द्वारा पूर्णता निशुल्क बनाए जा रहे है। सूत्रों से खबर मिली है कि आंगनवाड़ी केंटो पर कार्ड बनाए जा रहे हैं जहां पर जमकर ग्रामीणों से लूट खसोट की जा रही है। आधार केंटो पर तो₹100 लिए जाते हैं लेकिन शासन द्वारा महिला बाल विकास विभाग को आधार कार्ड बनाने के लिए आईडी प्रोवाइड की गई है वह भी ग्रामीणों को लूटने से बाज नहीं आ रहा हैं जबकि वह शासन का कार्य है। पठार क्षेत्र में ऐसा कोई भी गांव नहीं छूटा जहां  लुटा नही गया हो। शासन ने सुपरवाइजर को आईडी क्या प्रोवाइड की कि उन्होंने इसे अपनी कमाई का जरिया बना लिया। सूत्रों से जानकारी मिली है कि एक अत्यंत गरीब विधवा महिला आधार बनवाने के लिए केंद्र पर गई जिसके पास पैसा नहीं होने पर उसे वापस लौटा दिया गया वह पैसा लेकर आई तब उसके बच्चों के आधार कार्ड बनाए गए। भाजपा शासन काल में इस प्रकार की लूट सरकारी कर्मचारियों द्वारा मचा रखी है उसके बाद भी उन्हें इस क्षेत्र में अंगद की तरह जमा  रखा है जबकि उन्हें 5 साल से अधिक इस क्षेत्र में हो गए हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस कार्य में मैडम का सहयोग कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी दिया है जबकि उन्हें मालूम है कि यह कार्ड बनाने का कार्य निशुल्क किया जाना है क्यों ना ऐसी सहयोगियों के खिलाफ भी प्रशासन सख्त कार्रवाई करें। पूरे क्षेत्र में ही भांग घुली है।ईमानदार छवि के मुख्यमंत्री से ग्रामीणों को यही आशा है की ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही करना चाहिए जिससे की अन्य कर्मचारियों को भी सबक मिल सके। 


मेने आधारकार्ड बनाने वाले सेंटर पर उपस्थित मैडम को 100 रूप की राशि का भुगतान किया है। सुरेंद्र मेहता  मेने किसी से आधार कार्ड बनाने के लिए रुपयों की मांग नही की ओर नही किसी से लिए।
 

सेक्टर सुपरवाइजर गंगा रावत
मेरे पास कार्ड बनाने के लिए राशि लिए जाने की शिकायत प्राप्त हुई उस शिकायत को मैंने कलेक्टर महोदय एसडीम मानसा जनपद सीईओ मनासा नीमच महिला बाल विकास अधिकारी नीमच को पत्र भेज कर जांच जांच कर संबंधित दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।


जनपद सदस्य श्रीमती टीना सुनील धाकड़
मेरे पास शिकायत प्राप्त हुई और  शिकायत की जांच के लिए नायब तहसीलदार मानसा को जिम्मेदारी दी गई। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी


एसडीम पवन बारिया मनासा
मुझे भी कंजार्डा सेक्टर से कार्ड बनाने की राशि लिए जाने की शिकायत प्राप्त हुई उस शिकायत पर उचित कार्रवाई हेतु एसडीएम मानस को लिखा गया जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही शासन के निर्देश अनुसार की जावेगी


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE