BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2024, 3:08 pm
KHABAR : जल के महत्व एवं निरंतर होने वाली कमी को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किए सभी विभागों के लिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। जल के महत्व एवं निरंतर होने वाली कमी को देखते हुए जल संरक्षण के लिए श्रमदान करने के लिए कलेक्टर ऋजु बाफना के द्वारा सभी विभागों को निर्देश देते हुए सहयोग की अपेक्षा की गई थी। उन्ही के मार्गदर्शन में आज मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद और अन्य टीम के माध्यम से श्रमदान किया गया। आज जन अभियान परिषद मो. बड़ोदिया ब्लॉक के सदस्यों के द्वारा ग्राम पंचायत मटेवा की भैरू महाराज की बल्डी पर श्रमदान का कार्य किया गया। जहां पर जन अभियान परिषद के सदस्यों के द्वारा बरसाती पानी के संरक्षण के लिए छोटे-बड़े पत्थरों से एक पाला बनाया गया। साथ ही जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर ने अभी नवांकुर संस्थाओं की आज वर्चुअल बैठक लेकर जल संरक्षण को लेकर निर्देश दिए और पूरे जिले में जन सहयोग की अपेक्षा की गई।


इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक बसंत रावत और श्रमदान करने के लिए भारतीय किसान संघ मो. बड़ोदिया के अध्यक्ष एवं जन अभियान परिषद प्रस्फुटन समिति मटेवा के अध्यक्ष दिनेश कलमोदिया के साथ, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि रामकिशन राजपूत, गोपाल, परामर्शदाता कामिनी शर्मा, विकास उपाध्याय, भगवान कलमोदिया, छात्र रवि पाटीदार, सचिन कलमोदिया, सुमित संगवालिया के साथ जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित थे। जिसमे 3 घंटे श्रमदान के माध्यम से बोल्डर एकत्र कर एक नाले में जमने का कार्य किया गया। साथ ही आगे भी इसे और बोल्डर के माध्यम से बढ़ाया जाएगा। ब्लॉक में अन्य स्थान का भी चयन किया गया है, जिसमें सभी की सहमति से जल संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE