BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2024, 3:13 pm
NEWS : डीएसटी की अवैध वन सम्पदा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 20 टन से अधिक नीम व बबूल की अवैध गीली लकड़ी सहित कंटेनर जब्त, दो गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम व चन्देरिया थाना पुलिस ने चन्देरिया थाना क्षेत्र में अवैध रूप से नीम व बबूल की गीली लकड़ी के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 20 टन से अधिक गीली लकड़ी सहित कंटेनर को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया  है। 
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग से तापमान बढ़ रहा है इसका प्रमुख कारण लगातार घटती पेड़ों की संख्या भी है। इसी क्रम में जिले में जंगलों से अवैध रूप से पेड़ों की गीली लकड़ी को काटकर व्यापार करने वाले तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारी व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है।इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि चन्देरिया थाना क्षेत्र में पुरोहितों का सांवता से नरपत की खेड़ी की तरफ आने वाले एक कंटेनर में नीम व बबूल की अवैध गीली लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है।जिला विशेष टीम ने तत्काल इस सूचना से चन्देरिया थाना पुलिस को अवगत कराया। जिस पर थाने से श्याम लाल सहायक उपनिरीक्षक ने जाप्ते सहित पुरोहितों का सांवता गांव के बाहर रोड पर पहुंच नाकाबंदी की।सूचना के मुताबिक पुरोहितों का सांवता की तरफ से आता हुआ कंटेनर दिखाई दी जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे। पुलिस टीम को नाकाबंदी करते हुए देखकर चालक व उसके साथी ने भागने का प्रयास किया जिन्हें  पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से पकड़ा।पुलिस ने नियमानुसार कंटेनर की तलाशी ली तो  कंटेनर में नीम व बबूल की गीली लकड़ी भरी हुई मिली जिसका परिवहन करने के लिए दोनों व्यक्तियों के पास कोई वैध प्रमाण पत्र नहीं था। पुलिस ने नियमानुसार अवैध लकड़ी का वजन किया तो कुल वजन 20 टन 30 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने लकड़ी व कंटेनर को जब्त कर आरोपी चालक हरियाणा के पलवल निवासी सुहेल खां पुत्र मुबिन खां व उसके साथी कपासन थाना क्षेत्र के कोदिया खेड़ी निवासी बबलू खां पुत्र हुसैन खां पठान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना चन्देरिया पर आरोपियों के खिलाफ फोरेस्ट एक्ट व चोरी में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम का  योगदान रहा-
डीएसटी- प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक, हैड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल ललित सिंह, चन्द्र करण सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह,अजय, दुर्गा राम व दिनेश।
पुलिस थाना चन्देरिया- श्याम लाल सुनि, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह, प्रेम शंकर कांस्टेबल किशन लाल, जितेन्द्र व रामकुमार।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE