BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2024, 6:31 pm
BIG NEWS : मतगणना पर्यवेक्षकों व सहायकों का प्रशिक्षण संपन्न, मतगणना स्‍थल पर वर्जित रहेगा मोबाईल का उपयोग, 44 टेबलों पर होगी वोटों की गिनती, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन की उपस्थिति में शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में गणना पर्यवेक्षकों व गणना सहायकों को मतगणना प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर ने कहा, कि मतणगना कार्य एक अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य है। मतगणना में किसी तरह की कोई गलती ना हो, इसलिए यह जरूरी है, कि मतगणना का कार्य सावधानीपूर्वक किया जाये। प्रशिक्षण में प्रजेन्टेशन के माध्यम से बताया गया कि, मतगणना के दौरान छोटी-छोटी बातों को भी गम्भीरता से लें, और उनका पालन सुनिश्चित करें। गणना के दौरान पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता बरते तथा निर्वाचन नियमों का अनुसरण करें।  इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहूभी उपस्थित थे।

मास्टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार ने मतगणना कार्य की ड्यूटी में लगे, अधिकारी सहायक स्टाफ को मतगणना निर्वाचनों का संचालन नियमानुसार विभिन्न विधिक उपबंध नियम-50 से 54 के 55 ग 80 से 88 तक लोक प्रतिनिधित्व व गणना सहायक के रूप में आने वाली कठिनाईयों को भी विस्तार से समझाया तथा उनकी शंकाओं का भी समाधान किया। प्रशिक्षण में डाले गए, मतपत्रों ईव्हीएम और वीवीपीएटी मशीन का प्रदर्शन कर, गणना के बारे में विस्तार से समझाईश दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE