नीमच। मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड व्दारा प्रदेश में जैव विविधता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य व प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों की पहचान करना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना है।
मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड व्दारा राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार- 2023 हेतु 30 अप्रैल 2024 तक प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 30 जून 2024 तक कर दिया है। पुरस्कार के लिए पूर्व में प्रेषित प्रविष्टियां भी मान्य होगी। पुरस्कार से संबंधित दिशा निर्देश एवं प्रपत्र बोर्ड की वेबसाईट पर उपलब्ध है।