भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के नाम एक पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम ये पटवारी ने कहा कि मतगणना 4 जून मंगलवार को होगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित रहेंगा, जिसमें वे स्वयं एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेतागणों के साथ उपस्थित रहेंगे। पटवारी ने पत्र के जरिये अपील की है कि मतगणना में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत प्राप्त होने पर वे तत्काल सूचित करें, जिसका निराकरण करने की कार्यवाही की जा सके।