नीमच। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में व उप पुलिस अधीक्षक यातायात वैशाली सिंह एवं यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान यातायात पुलिस द्वारा शहर (नीमच) में भ्रमण कर थाना नीमच केंट, नीमच शहर एवं बघाना क्षेत्रान्तर्गत कुछ ऐसे स्थान चिन्हित किये गये थे। जहां रात्रि में रोशनी की अत्यधिक कमी होने से कई घटनाए एवं अपराधों के घटित होने की संभावना बनी रहती है। थाना यातायात पुलिस द्वारा नगरपालिका से सम्पर्क कर ऐसे स्थानों पर शीघ्र लाईट लगवाने का कार्य़ प्रारम्भ कर दिया गया व कुछ स्थानों पर नये पोल लगाकर लाईट की व्यवस्था की गई है तो खराब पडी लाईट को सुधारने का कार्य़ किया जा रहा है ।