नीमच। मप्र शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल व्दारा जारी निर्देशों के क्रम में ग्रीष्मकाल का समय (मई एवं जून 2024) तक प्रातः 8 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक किया गया है। कलेक्टर दिनेश जैन व्दारा नीमच जिले में भीषण गर्मी (ग्रीष्म ऋतु) को देखते हुए आंगनवाडी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आंगनवाडी केंद्रों का समय प्रातः 8 बजे से 11.30 बजे तक किया गया है।
इस संबंध में जारी आदेश में कलेक्ट्र ने निर्देश दिए है, कि सभी परियोजना अधिकारी अपने अधिनस्थ अमले को आंगनवाडी केंद्र संचालन समय के बारे में अवगत कराये कि परिवर्तन समय प्रातः 8 बजे से 11.30 बजे तक का आंगनवाडी केंद्र पर आने वाले बच्चों के लिये रहेगा। आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिये आंगनवाडी केंद्र का संचालन समय दोपहर 3 बजे तक ही होगा। प्रातः 11.30 बजे पश्चात कार्यकर्ता एवं सहायिका आंगनवाडी केंद्र का रिकार्ड संधारण एवं गृहभेट आदि का कार्य संपादित करेगी।