मंदसौर। जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार हो चुका है। ऐसे में बिजली कंपनी को भी अब ट्रांसफार्मर की चिंता सताने लगी है। ट्रांसफार्मर को सुरक्षित रखने के लिए बिजली विभाग ने ग्रीड पर बढ़े कूलर लगा दिए हैं, जिससे भीषण गर्मी से ट्रांसफार्मर को ठंडाई मिल सके।