नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी 26 मई को 11 केवी झांझरवाड़ा फीडर पर पोल शिफ्टिंग का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से झांझरवाड़ा फीडर से विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 26.05.2024 (बुधवार) को 11 केवी झांझरवाड़ा फीडर पर नगर पालिका द्वारा किए जाने वाले रोड़ चौड़ीकरण कार्य की वजह से पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य की वजह से 11 झांझरवाड़ा फीडर से सुबह 7 से 10 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। इस अवधि में कृष्णा नगर, सिद्धि विनायक कॉलोनी, दुर्गा आईल मील, स्टेडियम, बं नं 59, मण्डी प्रांगण, बं नं 60 का कुछ क्षेत्र, स्वीमिंग पुल का क्षेत्र, बैनीवाल के कुंए तक, रेलवे फाटक, स्टेशन रोड़, चमड़ा कारखाना, एकता कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, ईदगाह के पीछे, फ्रेन्ड्स कॉलोनी आदि क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।