BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2024, 8:11 pm
KHABAR : किसान भाई आवश्यकतानुसार करें उर्वरक का अग्रिम भण्डारण, योजना में 4 प्रमुख उर्वरक यूरिया, डीएपी, काम्प्लेक्स व पोटाश को किया शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। जिले के किसान भाईयों हेतु आगामी खरीफ मौसम में उनकी आवश्यकतानुसार रासायनिक खाद उपलब्ध कराने हेतु शासन द्वारा अग्रिम भण्डारण योजना अंतर्गत उर्वरकों का भण्डारण करवाया जा रहा है। योजना में 4 प्रमुख उर्वरक यूरिया, डी.ए.पी., काम्प्लेक्स व पोटाश को शामिल किया गया है। योजना 1 फरवरी से 31 मई 2024 तक ही है। 
उप संचालक कृषि आरएल जामरे से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में विपणन संघ के डबल लॉक केन्द्रों एवं सहकारी समितियों में यूरिया 12377 मेट्रिक टन, डीएपी 4598 मेट्रिक टन, एनपीके 2673 मेट्रिक टन, पोटाश 1636 मेट्रिक टन, सुपर फॉस्फेवट 6504 मेट्रिक टन, अमोनियम सल्फेट 37 मेट्रिक टन व निजी डीलरों की दुकानों पर यूरिया 10494 मेट्रिक टन, डीएपी 561 मेट्रिक टन, एनपीके 1817 मेट्रिक टन, पोटाश 273 मेट्रिक टन, सुपर फॉस्फेवट 7390 मेट्रिक टन, अमोनियम सल्फेेट 162 मेट्रिक टन, कुल 48522 मेट्रिक टन की व्यवस्था की गई है। जिले में रेंक पाईन्ट नही होने से खरीफ में उर्वरकों की कमी आ सकती है। अतः जिले के समस्त किसान भाईयों से अनुरोध है कि अपने बैंक की लिमिट अनुसार खरीफ फसलों हेतु यूरिया, डी.ए.पी. व अन्य खादों का अग्रिम भंडारण समय पूर्व अभी से उठाव कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE