BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2024, 8:27 pm
KHABAR : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के स्वतः संज्ञान से पॉक्सो एक्ट की पीड़िता को घटना के 48 घण्टे के भीतर दिलायी तत्काल सहायता राशि, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के द्वारा संचालित म.प्र. अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, 2015 के अंतर्गत अवयस्क बच्चों के साथ यदि लैंगिक अपराध घटित होता है को लेकर योजना 2015 की कण्डिका 5 (ख) अनुसार प्रतिकर राशि प्रदान किये जाने का प्रावधान किया गया है । उक्त योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर जिला स्तरीय समिति का गठन किया है । कमेटी के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा उक्त समिति में सदस्य के रूप में जिला दण्डाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को नामित किया गया है। बड़वानी जिले के तहसील सेंधवा में अवयस्क बालिका के साथ हुई घटना के सम्बंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बडवानी श्री आनन्द कुमार तिवारी द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए पीड़ित को त्वरित सहायता प्रदाय किये जाने सम्बंधी जाँच कार्यवाही प्रारम्भ किया जाकर घटना के 48 घण्टे के भीतर म.प्र. अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, 2015 अंतर्गत जिला स्तरीय समिति के द्वारा बैठक आयोजित कर क्षतिपूर्ति मद में उपलब्ध बजट अनुसार प्रतिकर राशि प्रदाय किया गया। उक्त कार्य में कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग तथा पुलिस अधीक्षक श्री पुनित गेहलोद का सराहनीय सहयोग रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE