बड़वानी। जिला रोगी कल्याण समिति जिला चिकित्सालय बड़वानी की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग की अध्यक्षता में 28 मई को प्रातः 10 बजे से जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन कक्ष बड़वानी में रखी गई है। सभी संबंधितों को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।