नीमच। आज दिनांक 25.05.2024 को डीजीपी द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन के संबंध में पुलिस अधीक्षक, अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात वैशाली सिंह के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान मय यातायात टीम के द्वारा थाने पर ऑटों चालकों को बुलाकर बैठक ली गई। ऑटो चालकों को बस, ट्रेन एवं अन्य साधन से आने वाली सवारी के उतरने पर तुरन्त सवारी को ऑटो में बिठाने हेतु ऑटो चालकों द्वारा सवारी के आसपास चक्कर लगाते हुये भीड लगा दी जाती है, जिससे सवारियों को समस्या का सामना करना पडता है। ऑटो चालकों को सवारी ऑटोस्टेण्ड से ही बिठाने के संबंध में समझाईश दी गई। साथ ही सभी ऑटो चालकों को निर्देशित किया गया कि वो अपने ऑटो पर यूनिक कोड 15 दिवस के भीतर थाना यातायात से प्राप्त कर ऑटो पर चस्पा करना सुनिश्चित करेंगे। अक्सर देखने में आता है कि कई बार यात्रा के दौरान ऑटो सवारी जल्दबाजी में अपना सामान ऑटो में छूट जाने या किसी प्रकार की घटना घटित हो जाने की स्थिती में यात्रियों को ऑटो के नम्बर व ड्राईवर का नाम आदि पता नही होने से असुविधाओं का सामना करना पडता है ऐसी स्थिति में ऑटो पर लगे यूनिक कोड बताने पर संबंधित ऑटो की संपूर्ण जानकारी थाना यातायात से प्राप्त की जा सकेगी। इस संबंध में बैठक में सभी ऑटो चालकों हेतु यूनिक कोड चस्पा करना अनिवार्य किया गया है, साथ ही सभी ऑटो चालकों को संपूर्ण दस्तावेज पूर्ण रखने, निर्धारित यूनिफार्म में रहने एंव ऑटो को निर्धारित ऑटो स्टेण्ड पर खडा करने व यातायात के नियमों का पालन करने कि समझाईश दी व हिदायत दी की नियमों का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
नोट- जिला पुलिस नीमच आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमो का उल्लघंन कर वाहन ना चलाए अन्यथा आपके विरूद्ध उचित वैधानिक दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी व यातायात को सुचारू रूप से चलाने में नीमच पुलिस का सहयोग करेंगे।