BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2024, 1:46 pm
REPORT : प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली (नालसा) के कार्यवाहक अध्यक्ष के द्वारा जिले में स्थापित समस्त जेलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट चाही गई है, जिसके पालन में म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर (सालसा) के निर्देशानुसार आज 25 मई 2024 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर ललित किशोर के द्वारा जिला जेल शाजापुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिराज अली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शाजापुर सुनयना श्रीवास्तव एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी उपस्थित रहे।


जेल निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष ललित किशोर ने प्रत्येक बैरक में जाकर पुरूष एवं महिला बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया तथा जेलबंदियों से जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं जैसे- भोजन, पेयजल, वस्त्र, मनोरंजन के साधन एवं साफ-सफाई के बारे में चर्चा की। इसके अतिरिक्त जेलबंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के माध्यम से अधिवक्ता उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी। जेल परिसर में स्थित खाद्यान्न कक्ष का भी निरीक्षण किया, जिसमें रखी हुई खाद्यान्न जैसे- दाल, आटा, मसाले व अन्य खाद्य पदार्थों का अवलोकन किया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष द्वारा जेल प्रशासन को जेल में स्थापित शौचालय, स्नानागार, जेल परिसर एवं बैरक की नियमित रूप से साफ-सफाई करने एवं जेल में निरूद्ध जेल बंदियों को दिये जा रहे भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने तथा ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जेल में उपस्थित महिला बंदियों से भी चर्चा कर उनके लंबित प्रकरणों की स्थिति जानी एवं महिला बैरक में निरूद्ध महिला बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। जेल निरीक्षण के दौरान जेल में 158 पुरूष एवं 06 महिला बंदी निरूद्ध होना पाए गए तथा कोई भी गर्भवती महिला अथवा 05 वर्ष से कम आयु के बच्चे नहीं पाए गए। निरीक्षण के दौरान बंदियों ने अपनी समस्याएं प्रधान जिला न्यायाधीश को बताई जिसका उचित निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE