शाजापुर। जिले में दवाओं के विक्रय में सतत निगरानी एवं प्रतिबंधित दवाओं के विक्रय को रोकने के लिए सीएमएचओ डॉ. अजय सालविया के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन औषधि निरीक्षक द्वारा विगत 08 अप्रैल 2024 को कालापीपल तहसील के ग्राम खरदौन कला के वार्ड नंबर 15 के मैसर्स सोनू मेडीकल स्टोर्स एवं 30 अप्रैल 2024 को ग्राम फरड़ वार्ड नंबर 14 सरकारी स्कूल के पास मैसर्स विश्वास मेडीकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दवाओं के विक्रय बिल में अनियमितता, लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन एवं औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के उल्लंघन पाए जाने पर मैसर्स सोनू मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस दस दिवस एवं मैसर्स विश्वास मेडिकल स्टोर का लाइसेंस पांच दिवस के लिए निलंबित किया गया।