BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2024, 6:01 pm
REPORT : कलेक्टर ने किया तेंदूखेड़ा में नगर पालिका व सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नरसिहंपुर। कलेक्टर शीतला पटले ने नगर पालिका तेंदूखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां निर्देशित किया कि नदी- नाले की साफ- सफाई का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाये।

कलेक्टर पटले ने नगर पालिका कार्यालय में शाखावार निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व शाखा, लेखा शाखा, लोक निर्माण शाखा, योजना शाखा, उपयंत्री कक्ष, स्टोर कक्ष का भी मुआयना किया। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली के कार्य पर फोकस किया जाये। नगर में प्रतिष्ठानों के सामने दुकानदार डस्ट बिन अवश्य रखें।

इसके बाद कलेक्टर पटले ने ट्रचिंग ग्राउंड का भी अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर पालिका के अमले को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाये कि कचरे का निपटान व्यवस्थित तरीक़े से हो। मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी की मशीन प्रारंभ की जाये।

उक्त निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर पटले ने निर्माणाधीन सीएम राइज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE