मनासा। मुख्यमंत्री मोहन यादव म.प्र. शासन द्वारा प्रदेश में सभी धार्मिक एवं अन्य स्थानों पर नियम विरूद्व लगे। लाउड स्पीकरों पर कार्यवाही किये जाने के संबंधीत निर्देश दिये गये है। जिसके तहत नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्रों में धार्मिक एवं अन्य स्थलों पर नियम विरूद्ध लगे लाउड स्पीकरों पर कार्यवाही कर उनको हटाने संबंधी निर्देश दिये गये है।इसी के तहत रविवार शाम मनासा थाना प्रभारी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में मनासा नगर में रामपुरा नाका नूरी कालोनी सहित अन्य धार्मिक एवं अन्य स्थानों पर लगे नियम विरुद्ध लाउड स्पीकरों को हटाने की कार्यवाही की गई है।