रतनगढ़। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश अनुसार एवं जिला एसपी से अंकित जायसवाल के निर्देशानुसार सभीधार्मिक एवं अन्य स्थलों पर नियम विरुद्ध लगे लाउडस्पीकरो को लेकर रतनगढ़ थाना प्रभारी बीएस गोरे की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी धार्मिक स्थानो पर लगे लाउड स्पीकरों को स्वेच्छा से उतरवाने की सहमति दी। बैठक में मंदिर मस्जिद एवं अन्य धार्मिक स्थलों से संबंधित बैठक में उपस्थित हुए मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार जिन धार्मिक स्थान पर नियम के विरुद्ध लाउडस्पीकर लगे हुए हैं उनको उतरवाने के लिए थाना प्रभारी ने अवगत कराया जिसको लेकर सभी धार्मिक स्थानों से संबंधित ने स्वेच्छा से लाउडस्पीकर उतरवाने की स्वेच्छा से सहमति प्रदान की बैठक में सबको अवगत कराया गया कि एक बार वर्तमान में लगे सभी लाउडस्पीकर सभी धार्मिक स्थलों से हटेंगे इसके बाद सक्षम अधिकारियों की अनुमति से लाउडस्पीकर मानक स्तर के निर्देशानुसार अनुमति लेकर लगाए जा सकेंगे।