नीमच। एसपी अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन में कुख्यात मास्टरमाइंड आरोपी अर्पित ऊर्फ लक्की सिंहल पिता ओमप्रकाश सिंहल निवासी विकास नगर को गिरफ्तार किया गया है। नीमच सिटी पुलिस की स्पेशल टीम ने इंदौर से पीछा करते हुए लक्की को नीमच जिले के आसपास पहुंचकर गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी पर 20 हजार रूपये का ईनाम घोषित था और समाजसेवी अशोक अरोरा पर प्राण घातक हमला करवाने और बाबु सिंधी, बाबू फकीर, राकेश अरोरा के साथ मिलकर षड्यंत्र रचने में अहम भूमिका थी। आरोपी को न्यायालय में पेशकर रिमांड पर लिया जायेगा।