नीमच। समाजसेवी अशोक अरोरा गोली कांड में मुख्य षड्यंत्रकारी के रूप में शामिल लक्की सिंहल को पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। लक्की सिंहल को नीमच सिटी पुलिस द्वारा अभी कोर्ट में पेश करने हेतु लाया गया है। पुलिस द्वारा कोर्ट में रिमांड मांगा जा सकता है। लक्की सिंहल इस गोली कांड से जुड़े कई राज उगल सकता है। लक्की सिंहल पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उस पर धारा 307 के अलावा और भी कई धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस ने लक्की के साथ अंकित पिता जगदीश कुमावत निवासी भाटखेड़ा जो कि फिलहाल इंदौर में रहता है उसे भी गिरफ्तार किया है। अंकित ही लक्की सिंहल को संरक्षण दे रहा था। हर तरह की मदद कर रहा था। आर्थिक रूप से फरारी काटने में और गाड़ी वगैरह उपलब्ध करा रहा था। अंकित को भी पुलिस ने लक्की के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरारी के दौरान आरोपी लक्की सिंहल ने कई ठिकाने बदले। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने दर्जनों मोबाइल व सीमें भी बदली। इसके अलावा तकनीकी सहायता से वह हर बाद पुलिस को चकमा देता रहा। पुलिस उसकी तलाश में करीब 15 दिन से भागदौड़ कर रही थी।