BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2024, 6:40 pm
KHABAR : जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानन्दजी तीर्थ के पावन सानिध्य में 31 को, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के 300 वें जन्म जयंती समारोह का शुभारम्भ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। होल्कर राजवंश की लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का 300 वां जन्म जयंती समारोह का शुभारम्भ 31 मई 2024 को अभय प्रशाल, इन्दौर में सायं 5.30 बजे ज्योतिर्मठ अवांतर भानपुरा पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री ज्ञानानंदजी तीर्थ के पावन सानिध्य में किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए जगद्गुरू सेवा समिति के रूद्र पराशर ने बताया कि शिवभक्त, पुण्यश्लोका के रूप में जन-जन में विख्यात विदुषी नारी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर, जिनसे इन्दौर की पहचान है, जिन्होंने रामेश्वरम से करांची व अटक से कटक तक असंख्य तीर्थ नगरियों में घाट, मंदिर, बावडी, धर्मशालाओ का निर्माण कर भारत की एकात्मता का मार्ग प्रशस्त किया, ऐसी जनप्रिय, दूरदृष्टा एवं कुशल प्रशासक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में उनकी लोकगाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देष्य से पूरे वर्ष देश भर में कार्यक्रम आयोजित होंगे। देश की प्रमुख भाषाओं में लोकमाता के साहित्य का प्रकाशन किया जाएगा और तीर्थ स्थलों के चित्रों सहित एक टेबल बुक का प्रकाशन होगा, जिसमें ललित कला आदि के माध्यम से देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। यह आयोजन देश के प्रमुख महानगरों एवं विश्वविद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। इस हेतु लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिषताब्दी समारोह समिति का गठन किया गया है, जिसमें पद्मविभूषण सोनल मानसिंह तथा पद्भूषण सुमित्रा महाजन संरक्षक हैं, जबकि अध्यक्ष शिक्षाविद चन्द्रकला पाडीया तथा कार्याध्यक्ष होल्कर राजवंश उदयसिंह राजे होल्कर हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE