BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2024, 7:02 pm
NEWS : बिजली, पानी एवं हीटवेव से बचाव के उपायों के संबंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक एवं व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के प्रभारी सचिव भानूप्रकाश एटः 28 और 29 मई को जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यहां वे जिले में बिजली, पानी एवं हीटवेव से बचाव के उपायों के संबंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। 

 सूचना के अनुसार प्रभावी सचिव और अध्यक्ष डिस्कॉम एवं प्रबन्ध निदेशक, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड 28 मई मंगलवार को सांय 5रू00 बजे कपासन में क्षेत्र में बिजली, पानी एवं हीटवेव से बचाव सहित स्थानीय स्तर के सभी अधिकारियों की समीक्षा बैठक कर क्षेत्र का अवलोकन भी करेंगे। प्रभारी सचिव सर्किट हाउस, चित्तौड़गढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे।

प्रभारी सचिव 29 मई, बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रातः बिजली, पानी एवं हीटवेव से बचाव उपायों के संबंध में प्रातः 10 बजे ग्रामीण विकास सभागार, जिला कलक्टर कार्यालय परिसर में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे और क्षेत्र में निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेगे।। इसके पश्चात अपराहन 02रू45 बजे बेगू उपखण्ड क्षेत्र में बिजली, पानी एवं हीटवेव से बचाव उपायों के संबंध में संबंधित समस्त अधिकारियों की समीक्षा बैठक एवं उक्त व्यवस्थाओं तथा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का क्षेत्र में जायजा लेंगे। राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण भी किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE