BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2024, 7:06 pm
NEWS : पेयजल, बिजली एवं सड़क सहित महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ। अतिरिक्त जिला कलेक्टर भूमि अवाप्ति सुरेंद्र पुरोहित ने आज जिला परिषद् सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और जिले में चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओ आदि की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। एडीएम ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, निर्बाध बिजली सप्लाई करने, मनरेगा में लेबर बढ़ाने, मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु में पौधारोपण की तैयारियों की समीक्षा भी बैठक में की।


अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के चल रहे विभिन्न सड़क कार्यों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, बजट घोषणा के कार्यों की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने बैठक में डीएमएफटी के बकाया कार्यों की समीक्षा की और अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। आगामी वर्षा ऋतु में पौधारोपण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसमें विभिन्न विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्कों सहित सार्वजनिक स्थानों पर एवं पशुओं के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में लू-तापघात के मरीजों के लिए बैड, आवश्यक दवा, जांच सुविधाओं आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशालाओं में पर्याप्त चारा, पानी, छाया आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने पालनहार, पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न योजनाओं के लंबित प्रकरणों को जल्द निस्तारित कर लाभार्थियों को लाभ दिलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 

इस अवसर पर एवीवीएनएल के एसई एस के सिंह, सीएमएचओ ताराचंद गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी आशिन शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE