चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष, एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाली इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज न्यायालय परिसर चित्तौड़गढ़ स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारीगणों के साथ बैठक का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,चित्तौड़गढ़ के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के अध्यक्ष एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,चित्तौड़गढ़ के सचिव सुनील कुमार गोयल ने राष्ट्रीय लेक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हित कर लोक अदालत में राजीनामे से निस्तारित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में उपवन संरक्षक मदन धाकड़, प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र मोदित सिंह, श्रम विभाग से उपश्रम आयुक्त गजराज सिंह मुख्य संचालक, हेड पोस्ट आफिस लादूलाल खटीक एवं प्रबंधक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम प्रेम आचार्य उपस्थित रहे। जानकारी देते हुए सचिव सुनील कुमार गोयल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ ने बताया कि इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13.07.2024 को किया जाएगा। जिसमें न्यायालयों में लंबित प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का इस लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा। अतः समस्त पक्षकार इस लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों रखवाकर लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठावें।