मंदसौर। पुलिस द्वारा नगर पालिका/परिषद के स्वच्छता प्रभारी के साथ जिले के समस्त थानों चौकी द्वारा किया गया अवैध मांस मटन/चिकन की दुकानों का निरीक्षण, खुले में बिक रहे मांस एवं अवैध रूप से संचालित दुकानों पर की गई चालानी कार्यवाही।
आज दिनांक 27.05.24 को मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के तारतम्य में जिला मंदसौर के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में अवैध रूप से एवम खुले तथा रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अवैध मांस चिकन मटन की दुकानों को।संचालित करने वाले एवम खुले में मांस की बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध लाइसेंस चेक करते नगर पालिका/परिषद के स्वच्छता प्रभारी टीम के द्वारा चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान दुकान को सामने से कवर कर मांस विक्रय करने एवम शासन के निर्देश का पालन करने की समझाइश भी दी गई।