नीमच। शहर के व्यस्ततम मार्ग पर 04 फरवरी 2024 को हुए गोलीकांड का 20 हजार रूपयें का फरार ईनामी आरोपी अर्पित सिंहल उर्फ लक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की सहायता करने वाला आरोपी अंकित कुमावत भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04.02.24 को सुचना प्राप्त हुई थी कि नीमच शहर के व्यस्ततम मार्ग सिटीलाईट फर्नीचर के पास चौपड़ा चौराहा के पास अज्ञात हमलावरो द्वारा किसी पर अंधाधुध फायरिंग की है जिसमें एक व्यक्ति मौके पर घायल हो गया है। सुचना की तस्दीक मे मौके पर जाकर देखते तथा जानकारी प्राप्त करते पाया कि सिटीलाईट फर्नीचर नीमच के सामने से नीमच के व्यवसायी अशोक पिता स्व. कश्मिरीलाल अरोरा अपनी वाल्वो कार क्रं. डीडी-02-जी-1100 से जा रहे थें , जैसे ही वह अपनी कार से सिटीलाईट फर्नीचर के यहां पहुंचे की रांग साईड से काले रंग की क्रेटा कार क्रमांक एमपी-44-सीबी-2430 तेजी से आई और वाल्वो कार के सामने अड़ा दी एवं उसमे से चार लोग उतरे और चारों ने अशोक अरोरा को जान से मारने की नियत से वाल्वो कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी जिससे अशोक अरोरा को गोली लगी और वह घायल हो गये। अशोक अरोरा कारोबारी होने से उनकी जान माल की सुरक्षा हेतु उनके साथ नारायणसिंह नाम का व्यक्ति दुसरे वाहन से साथ चल रहा था जिसके द्वारा लायसेंसी बन्दुक से आत्मरक्षा हेतु जवाबी फायरिंग की गई। जिसके चलते तीन आरोपी अशोक अरोरा तथा उनके साथ चल रहे दुसरे लोगो पर फायरिंग करते हुये हथियार लेकर मौके पर गाड़ी छोडकर भाग गये और एक व्यक्ति घायल होकर नीचे गिर गया। उक्त घटना की सुचना फरियादी नारायण सिंह द्वारा थानंे पर दी गयी जिस पर से पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क्र 43/24 धारा 307, 341 भादवि व 25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त प्रकरण में 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 02 फरार आरोपी अर्पित सिंहल उर्फ लक्की निवासी नीमच तथा सलीम माण्ड़ा निवासी मदारपुरा जिला मंदसौर घटना दिनांक से फरार चल रहे थें। आरोपी अर्पित सिंहल उर्फ लक्की पर पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा रूपयें 20 हजार का तथा आरोपी सलीम माण्ड़ा पर रूपयें 5 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।
एस.पी. अंकित जायसवाल द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना नीमच सिटी की संयुक्त टीम बनाई जाकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिये गये थें। पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी अर्पित सिंहल उर्फ लक्की की गिरफ्तारी हेतु तकनिकी अनुसंधान एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर खाटू श्याम, जयपुर, दिल्ली, चण्ड़ीगढ़, शिमला, मनाली, लुधियाना, इन्दौर, दाहोद तक विशेष पुलिस टीम द्वारा आरोपी अर्पित सिंहल उर्फ लक्की की गिरफ्तारी हेतु दबिशे दी गई। आरोपी लगातार अपने छिपने के ठिकाने बदल बदल कर फरारी काटता रहा। दिनांक 27.05.24 को विशेष पुलिस टीम द्वारा इनपूट के आधार पर आरोपी अर्पित सिंहल उर्फ लक्की को अपने दोस्त अंकित कुमावत के साथ अपने फारच्यूनर वाहन से इन्दौर से नीमच आते समय चल्दू से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी पश्चात पूछताछ के दौरान आरोपी अर्पित सिंहल उर्फ लक्की द्वारा जानकारी दी गई कि अंकित कुमावत निवासी भाटखेड़ा द्वारा उसके कहे अनुसार उसको रूपयें, चार पहिया वाहन, होटलों में रूकवाने की व्यवस्था एवं विलासता की सुविधायें उपलब्ध करवाता था। उक्त बयानो के आधार पर आरोपी अंकित कुमावत को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
- लक्की उर्फ अर्पिल सिंहल पिता ओमप्रकाश सिंहल निवासी म.न. 95 विकास नगर 14/2 नीमच (घोषित ईनाम 20 हजार रू)
- अंकित कुमावत पिता जगदीश कुमावत निवासी ग्राम भाटखेड़ा जिला नीमच
जप्त वाहन -
- टोयोटा फारच्यूनर
सराहनीय कार्य-
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक उमेश यादव थाना प्रभरी नीमच सिटी, सउनि कन्हैयालाल सौलंकी, प्रआर. प्रदीप शिन्दें (सायबर सेल), प्रआर नीरज प्रधान, प्रआर अजीत सिंह, आर. लखन प्रताप सिंह (सायबर सेल), आर कुलदीप सिंह (सायबर सेल), आर लक्की शुक्ला, प्रआर. आदित्य गौड़ (सायबर सेल), आर. विश्वेन्द्र सिंह (सायबर सेल), आर. रामप्रसाद पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा।