पिपलियामंडी। थाना क्षेत्र ग्राम बरखेड़ा जयसिंह में देर रात्रि बालाजी मंदिर के पास आग लगने की सूचना पर 100 डायल घटना स्थल पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित कर बुलवाया। घटना स्थल पर समय पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाकर गंभीर घटना होने से रोका गया।
सराहनीय कार्य में सउनि नवींद्र खनगवाल, आर 831 अविनाश जैन, डायल 100 पायलट शिवपाल सिंह, फायर ब्रिगेड स्टाफ सुमित राठौर व अनिल राठौर का योगदान रहा।